संभल में तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंदा, चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Spread the love

संभल में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. रजपुरा थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंद दिया. जिसमें 4 ग्रामीणों की मौके पर मौत ही मौत हो गई जबकि कई ग्रामीण घायल हुए हैं. ग्रामीण जंगल में शौच के बाद सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसा सुबह करीब 7 बजे  रजपुरा थाना इलाके का है.

सुबह थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे. तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया.वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *