कानपुर के दादानगर पुल से ट्रैक्टर ट्राली गिरी कच्चे घर पर, सास-बहू की मौत; तीन घायल

Spread the love

कानपुर के दादानगर पुल पर गुरुवार देर रात ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल से टकराने के बाद पुल के नीचे बनी कच्ची बस्ती में जा गिरी. इस हादसे में मलबे में दबकर सास और उनकी बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए.

फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित दादानगर पुल पर विजय नगर की ओर आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पोल से टकराकर अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते ट्राली ट्रैक्टर समेत पुल के नीचे बने कच्चे घर पर जा गिरी. इससे बस्ती में चीख पुकार मच गई. हादसे में दियावती (70) और उनकी बहू अंजना की मलबे में दबकर मौत हो गई.

परिवार के तीन लोग मिष्ठी और उसके पिता बउवा घायल हो गए. इसके अलावा बउवा का बेटा कृष्णा बाल-बाल बच गया. इलाके के लोगों ने ट्रैक्टर सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को हटाने का प्रयास शुरू किया. इलाकाई लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे. तीनों नशे में थे, जिनमें दो भाग निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *