सपा नेता आजम खान बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए, लेकिन आजम को जेल के गेट से ही ED ने हिरासत में ले लिया.
बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसरों ने आजम से पूछताछ की और अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए. ED और आजम के बीच काफी देर बहस भी हुई.
वहीं, बेटा अब्दुल्ला आजम घर चला गया। दरअसल, आजम की रिहाई से करीब 15 मिनट पहले ईडी की एक टीम जेल के अंदर दाखिल हुई थी. CRPF के 24 जवान भी तैनात थे.
29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दिया था। दोनों को जमानत दे दी थी.
करीब 5 महीने बाद 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान का जेल से बाहर आना राजनीतिक रूप से काफी मायने रखता है। यही वजह है कि 9 दिन पहले 22 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रामपुर जेल में आजम से मुलाकात की थी।
















Leave a Reply