आजम को ED ने दिल्ली ऑफिस में रातभर रखा, की पूछताछ; आज गाजियाबाद कोर्ट में पेश करेगी

Spread the love

सपा नेता आजम खान को रामपुर जेल के बाहर से गिरफ्तार कर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम देर रात दिल्ली ले आई. मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी मुख्यालय में उनसे पूछताछ की. ED आज आजम को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश करेगी.

आजम, बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद शनिवार शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए थे लेकिन, गेट से ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया. पहले जेल के बाहर अफसरों ने उनसे पूछताछ की, फिर अपने साथ ले गए.

इससे पहले, ED और आजम के बीच जेल के बाहर काफी देर बहस हुई. आजम ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर इशारा किया- अल्लाह सब देख रहा है. 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दी थी.

शिवपाल बोले- जुल्मी सरकारों के खिलाफ बोलना पड़ेगा: इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम जैसे ही वह जेल से बाहर आए, सरकार के इशारे पर ईडी के लोग उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गए। ऐसी जुल्मी सरकारों के खिलाफ बोलना पड़ेगा और उन्हें हटाना होगा।

संजय सिंह बोले- गजब की गुंडागर्दी है:‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा- गजब की गुंडागर्दी है। हाईकोर्ट से मिली जमानत की कोई अहमियत नहीं। तुरंत ED ने गिरफ्तार कर लिया। आजम के मामले में BJP सरकार की तानाशाही चरम पर है। अत्याचार की सारी सीमा पार हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *