आजम खान को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा, अब गाजियाबाद की डासना जेल में रहेंगे

Spread the love

सपा नेता आजम खान को फिर जेल जाना होगा। गाजियाबाद की विशेष कोर्ट ने उन्हें रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आजम को कोर्ट से सीधे गाजियाबाद की डासना जेल ले जाया जाएगा.

ईडी की टीम ने आजम को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया. ईडी की 5 गाड़ियां सुबह 10.30 बजे आजम को लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुईं. टीम के साथ पैरा मिलिट्री और पुलिस के 100 जवान भी थे.

अर्टिगा कार से जब आजम कोर्ट परिसर पहुंचे तो वे काफी शांत दिखे. सिर्फ लोगों की तरफ देखते रहे. कार की खिड़की का शीशा खोला तो मीडिया ने पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं. इस पर आजम ने जवाब दिया- क्या रह गया है बोलने को.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने आजम को शनिवार शाम को रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार किया था और सीधे दिल्ली ले गई थी. जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल मामले में ईडी मुख्यालय में उसने लंबी पूछताछ की गई. करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए.

आजम, बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद शनिवार शाम सवा 7 बजे रामपुर जेल से बाहर आए थे. 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट से 2 पैन कार्ड मामले में आजम की 10 साल की सजा सस्पेंड होने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *