कानपुर में सोमवार देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया. चोर दुकान से 70 स्मार्टफोन और गोलक में रखे 50 हजार रुपए ले गए.
मंगलवार सुबह 10 बजे दुकानदार दुकान पहुंचा तो ताले टूटे मिले. उसने डायल-112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो दो चोर चोरी करते नजर आए.
दोनों युवक टोपी और मास्क से चेहरा ढके हुए थे. CCTV फुटेज में वे रात 1 बजकर 14 मिनट पर दुकान का ताला तोड़ते दिखाई दिए. शिकायत के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है.
शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर: गोविंदपुरी स्टेशन रोड पर रहने वाले गोपाल श्री शर्मा के घर के ग्राउंड फ्लोर पर मोबाइल हब नाम से दुकान है. गोपाल ने बताया कि सोमवार देर रात दो चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए.
उन्होंने दुकान से 70 स्मार्टफोन और गोलक में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गोपाल दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले. अंदर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई.
रात 1:14 बजे CCTV में कैद हुए चोर: गोपाल ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो दो युवक चोरी करते दिखाई दिए.
दोनों ने टोपी और मास्क लगा रखा था. फुटेज में वे रात 1 बजकर 14 मिनट पर ताला तोड़ते नजर आए. गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि CCTV कैमरों में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं. उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है.
















Leave a Reply