कानपुर में डेढ़ करोड़ की चरस के साथ महिला गिरफ्तार, प्रेमी के जेल जाने के बाद संभाला था धंधा

Spread the love

कानपुर की बजरिया पुलिस ने मंगलवार देर रात कंघी मोहाल निवासी महिला शबनम बेगम उर्फ चाचा को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शबनम का पति रहीस अहमद का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है. इसके बाद वह अपने प्रेमी रियाज खटोला के साथ रहती थी.

रियाज भी कुछ समय पहले चरस बेचने के आरोप में अवैध पिस्टल के साथ जेल भेजा गया था और अभी वह छूटा नहीं है. पुलिस के मुताबिक कंघी मोहाल में बीते कई दिनों से चरस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी. इस पर देर रात सटीक सूचना पर महिला पुलिस की मदद से शबनम को उसके घर के पास ही घेरा गया और तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक बैग से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई.

बीच सड़क पर हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिती रही. पुलिस के मुताबिक शबनम ने प्रेमी के जेल जाने के बाद से उसका चरस बेचने का धंधा संभाल लिया था. चरक की बिक्री के अलावा वह तस्करी भी करती थी. महिला पुलिस शबनम से पूछताछ कर उसके साथियों का भी पता कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *