‘कुत्ते की दुम की तरह सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते’, अयोध्या को 1004 करोड़ की सौगातें दीं

Spread the love

सीएम योगी ने अयोध्या को 1004 करोड़ की सौगातें दीं. मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 83 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया है. योगी ने 921 करोड़ की 46 योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास भी किया. इस दौरान योगी ने कहा कि सपा दुनिया की सबसे बड़ी माफिया पार्टी है और संतों को माफिया कह रहे हैं. ये माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे. उन्होंने कहा कि जब माफियाओं के चंगुल से जमीन छुड़ाई जाएगी तो सरगना को दर्द होगा ही.

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलीं. उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं. इनको (सपाइयों) विवादित ढांचा प्यारा था, मगर उसे राम भक्तों ने नेस्तनाबूद कर दिया. अगर सपा का सारा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाए तो ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे. 

सीएम योगी ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जितने अपराध में लिप्त माफिया हैं सब इनके (सपाइयों) चचा जान थे. माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले आज साधु-संतों को माफिया कहते हैं. दरअसल, अखिलेश ने बीते दिनों बिना नाम लिए सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘मठाधीश और माफिया में बहुत फर्क नहीं होता.’ उनके इसी बयान पर सीएम ने रिएक्ट किया है.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ. यहां 1700 करोड़ रुपया जमीन का मुआवजा दिया गया. यूपी में 64 हज़ार हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई. आज यूपी में 15 करोड़ को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. पहले सपा के माफिया खा जाते थे. योगी ने अखिलेश यादव हमला बोलते हुए कहा कि पहले बबुआ बारह बजे तक सोता था. योगी ने उसके गुर्गे प्रदेश लूटते थे. गरीब का राशन समाजवादी पार्टी के गुंडे हजम कर जाते थे. किसी गरीब को राशन नहीं मिलता था. जो जितना बड़ा गुंडा था समाजवादी पार्टी में उसका स्वागत था. 

 सीएम योगी ने कहा कि दिवाली पर फिर भरा सिलेंडर उज्ज्वला योजना में मिलेगा. उन्होंने कहा कि बहन और भाइयों अच्छी सरकार होती है तो विकास लेकर आती है. सुरक्षा लेकर के आती है. युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ती है. बिना भेदभाव के विकास के कार्यों को और गांव गरीब के घर तक पहुंचाने का कार्य करती है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के हर गरीब का घर पहुंचती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *