UP में मौसम फिर बदल गया है. रविवार सुबह से संभल, रामपुर और पीलीभीत में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. इससे ठंड बढ़ गई है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में बारिश का सिस्टम बना है. इसके असर से आज 17 शहरों में बारिश हो सकती है.
वहीं, लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर और बलिया समेत पूर्वी यूपी के 25 शहरों में घना कोहरा छाया है. विजिबिलिटी इतनी कम है कि 10 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है.
सीतापुर में कोहरे के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन सगे भाई-बहनों को रौंद दिया. दोनों बहनों और भाई की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर रफ्तार बढ़ाकर भाग गया.
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- “पहाड़ों से ठंडी हवाएं आ रही हैं. इससे ठंड बढ़ गई है. कल से भीषण ठंड का सिलसिला शुरू होगा. 18 नवंबर तक दिन और रात के तापमान में 3°C से 5°C तक गिरावट आ सकती है.”
















Leave a Reply