चंद्रशेखर-ओवैसी का ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ UP की सभी 403 सीटों पर लड़ेगा चुनाव, चंद्रशेखर CM फेस

Spread the love

UP विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में नया गठबंधन आकार ले चुका है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पहली बार हाथ मिलाते हुए गठबंधन का ऐलान किया है. इसका नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा.

ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे. भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा मजबूत विकल्प बनेगा. अब तक हमारे लोगों को सिर्फ वोटर के रूप में इस्तेमाल किया गया है. हमारी कोशिश इस मोर्चे को मजबूत करने की होगी. उन्होंने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. कहा कि अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा.

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा. बड़े गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन हमें कमजोर समझा गया. अब अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यूपी में मुस्लिमों की 19% और दलितों की 21% आबादी: यूपी में मुस्लिम आबादी 19% और दलित आबादी 21% है। गठबंधन की नजर इसी 40% आबादी के वोटों पर है। इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है.

सपा का आधार मुस्लिम-यादव और बसपा का दलित वोट बैंक है. नया गठबंधन बनने से विपक्षी वोटों का बिखराव बढ़ेगा और भाजपा को फायदा मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *