आगरा में एक्सप्रेसवे पर मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, देवर-भाभी की मौत; 11 श्रद्धालु घायल

Spread the love

आगरा में अयोध्या से दर्शन कर वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 37.100 पर हुई.

आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगाया, पीछे लाइट नहीं जली: ट्रैवलर के ड्राइवर धीरज पाटिल ने बताया कि वह सूरत का रहने वाला है. वह गुजरात से 13 श्रद्धालुओं को अयोध्या घुमाने लाया था. शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह अयोध्या से घूमकर यात्रियों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ट्रक के पीछे कोई लाइट न जलने के कारण उसका वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा.

इससे ट्रैवलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. ट्रैवलर को सूरत (गुजरात) के थाना डिडौली स्थित लक्ष्मी नारायण सोसायटी निवासी धीरज पाटिल पुत्र सुरेश चला रहा था.

सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप पुत्र किशन (53) और जनक बेन पत्नी कीरत सिंह (58) को मृत घोषित कर दिया.

घायल यात्रियों का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज: इस दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हुई और 11 यात्री घायल हुए हैं. इन सभी का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. घायलों में मनोहर पुत्र शिंदे, उमा बेन पत्नी प्रदीप सिंह, पदम बेन पत्नी सुरेंद्र सिंह, उर्वशी बेन पत्नी पलिया, किंटू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी पुत्र वीरेंद्र सिंह, कृरूठा पुत्री वीरेंद्र सिंह, बरसा बेन पत्नी मनोहर सिंह, रेणुका बेन पत्नी इंद्र सिंह और हिना बेन पत्नी करनवा सहित अन्य लोग शामिल हैं.

फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि-“हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. अन्य घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *