UP में 14 दिसंबर को ‘गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस’ पर अवकाश घोषित, 3 दिन लगातार रहेगी छुट्‌टी

Spread the love

UP सरकार ने गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है. अब यह छुट्टी 24 नवंबर की बजाय 14 दिसंबर को रहेगी.

12 तारीख को सेकंड सैटरडे और 13 दिसंबर को रविवार की वजह से सरकारी ऑफिस 3 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, जहां सेकंड सैटरडे को अवकाश नहीं होता, वहां 2 दिन छुट्‌टी रहेगी.

पिछले साल यानी 17 नवंबर 2025 को 2026 की सरकारी अवकाश की सूची जारी की गई थी. इसमें गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश 24 नवंबर को था.

सोमवार को छुट्टी, बाकी कैलेंडर पहले जैसा: सरकार के संशोधित आदेश में सिर्फ गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्‌टी की तारीख में बदलाव किया है. 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है. सरकार के कैलेंडर के मुताबिक, 24 नवंबर को छुट़्टी रहेगी.

शासन ने साफ किया है कि वार्षिक अवकाश सूची में केवल इसी तारीख का संशोधन किया गया है. कैलेंडर के बाकी सभी अवकाश पहले जैसे ही रहेंगे.

जानिए तारीख बदलने के पीछे की वजह: सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में तारीख बदलने की वजह नहीं बताई गई। हालांकि, इसके पीछे मुख्य कारण पंचांग (नानकशाही कैलेंडर) की गणना बताई जा रही है.

सिख परंपरा और मूल नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है, जो साल 2026 में 14 दिसंबर को पड़ रही है. पहले इसे अंग्रेजी कैलेंडर ग्रेगोरियन के आधार पर 24 नवंबर को दर्ज किया गया था. सिख समुदाय की मांगों को देखते हुए शासन ने 24 नवंबर की छुट्टी को संशोधित कर 14 दिसंबर (सोमवार) को अवकाश घोषित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *