ओवैसी-चंद्रशेखर की पहली रैली लखनऊ में, पोस्टर लगे- दलित का बेटा CM, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा

Spread the love

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आज बड़ी रैली कर रहे हैं. यूपी में गठबंधन के बाद पहली बार दोनों नेता बड़े मंच पर एक साथ दिखे. दोनों का मंच पर एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया. ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए.

संविधान दिवस (26 नवंबर) पर हो रही इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोग जुटे हैं. 100 से अधिक बसों से ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया है.

रैली से पहले रमाबाई अंबेडकर मैदान में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं. इनमें लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा. सियासी विशेषज्ञों का मानना है कि रैली का मकसद शक्ति प्रदर्शन के साथ दलित और मुस्लिम वोटबैंक को अपनी ओर करना है.

इससे पहले, 100 से अधिक बसों से ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया. समर्थक नीले-हरे झंडे लेकर नारेबाजी करते दिखे। ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है.

रमाबाई अंबेडकर मैदान नीले-हरे झंडे से पट गया है. एक मुस्लिम समर्थक ने सपा नेता आजम खान पर कहा कि जेल की रोटी खाकर उनका दिमाग खराब हो गया है. इसलिए उन्हें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं आ रही. वो हमारे लोगों को भड़का रहे हैं.

‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया: ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है. दावा किया गया था कि रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी. रैली से मैदान में होर्डिंग लगाई गई है। लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा.

अखिलेश यादव को भी पैगाम: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ अखिलेश यादव को भी पैगाम दे रही है कि अब मौकापरस्ती का समय खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि संविधान का बनना कोई हादसा नहीं था। बाबा साहेब ने देश को हिंदू राष्ट्र बनने से रोका और छुआछूत की व्यवस्था बनाए रखने की सोच रखने वालों के सपनों को नष्ट किया। ओवैसी ने कहा, “बाबा साहेब ने लिखा कि देश भाईचारे और इंसाफ से चलेगा।” उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मोर्चे के साथ आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *