Exit Poll : जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस सबसे आगे, हरियाणा में BJP को बड़ा झटका

Spread the love

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी. आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक एनसी और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं, पीडीपी के खाते में 6-12 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है. हरियाणा में भी कांग्रेस गठबंधन INDIA 50 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ बहुमत की सरकार बना सकती है. राज्य में कुल 90 सीटें हैं.

कश्मीर घाटी में किसे कितनी सीटें?

कश्मीर घाटी की 47 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 29-33 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट, पीडीपी को 6-10 सीट और अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है.

जम्मू की 43 सीटों में से किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू की 43 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 11-15 सीट, बीजेपी को 27-31 सीट और पीडीपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

हरियाणा में रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी हरियाणा में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ बहुमत की सरकार बना सकती है. राज्य में कुल 90 सीटें हैं.

रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इसके अलावा INLD यानी इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 3 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है.

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी और बहुमत से 5 सीटों से दूर रह गई थी। तब पार्टी ने दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी. 2019 चुनाव में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थीं. हालांकि, बाद में में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन टूट गया था.

हरियाणा विधानसभा चुनाव हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान शनिवार शाम 6 बजे पूरा हो गया था. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में अनुमानित 65 फीसदी मतदान हुआ है. ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर सोमवार को होगा. राज्य में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *