कानपुर के सुपर स्टार हीरो व चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अगले साल आईपीएल -2025 में दिल्ली कैपिटलस ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीद कर दिल्ली टीम में वापसी किया है. इस पर शहर भर में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस बाबत कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने कहा कि कुलदीप यादव ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. तीनो फार्मेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं.
रोबर्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल राय ने कहा कि कानपुर शहर से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी कुलदीप यादव है जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करके कानपुर का नाम रोशन किया है. इस बाबत रोबस क्लब के संरक्षक साजन राय ने कहा कि 2016 से अभी तक आईपीएल में 84 मैच में खेलकर 87 विकेट लिए हैं इस बार वह विकटो का शतक पूरा करेंगे. कानपुर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई. कुलदीप एक आंवला खिलाड़ी हैं अभी बैटिंग में जलवा बिखेरना शेष है.
















Leave a Reply