ब्रह्माजी का नारा है ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ समर्थन में आए OP राजभर बोले- CM योगी भी यही कह रहे

Spread the love

सुभासपा नेता और मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर कहा कि यह तो ब्रह्माजी का नारा है. उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे”, हम भी तो एकता की ही बात कर रहे हैं. ब्रह्माजी की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं. इससे दंगा नहीं होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार आपने देखा कि 815 दंगे हुए. 1300 लगभग जान की हानि हुई. बसपा में 600 दंगे हुए। 1200 लगभग जानकी हानि हुई. कांग्रेस की सरकार में दोनों का रिकॉर्ड टूट गया. यही बात तो योगी कह हैं जो ब्रह्माजी ने कहा था.

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज सभी सुरक्षित है. भारतीय जनता पार्टी के राज्य में साढ़े 7 साल हो गया. आप भी देख रहे हैं जो सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे. लोग कटते मरते थे आपस में लड़ते रहते थे. राजभर ने सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में दंगाइयों व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय इनकों पालने का काम करती थी.

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजनाओ का लाभ मिला है, मिल रहा हैं और मिलेगा। योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहेगा. डबल इंजन की सरकार गांव से लेकर देश तक के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सोच है कि हर सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को उसके पात्रता के हिसाब से जरूर मिले. देश व प्रदेश की जनता मोदी व योगी राज्य में भयमुक्त जीवन जी रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *