UP के फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर देर शाम एक भीषण हादसा हो गया. खड़े कैंटर ने टेम्पो ट्रैवलर बस ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी परिवार तीन वर्षीय सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा आया था. शाम को सभी लोग हंसी-खुशी लौट रहे थे तभी रास्ते में नसीरपुर थाना क्षेत्र के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे खड़े ट्रॉले से पीछे से इनकी ट्रैवल मिनी बस जिसमें 28 लोग सवार थे टकरा गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए.

घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है. इनमें 8 की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के लिए रैफर किया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है. घायलों की मानें तो ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ है. हालांकि बस चालक रवि सैनी भी मामूली घायल है. ज़ी मीडिया की टीम ने जब चालक से बात की तो उसने भी माना कि नीद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ.
मथुरा से लखनऊ जा रहे थे बस सवार
घटना की सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई जिन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल फिरोजाबाद रैफर किया.

एसपी ग्रामीण ने बताया कि टूरिस्ट बस में सवार लोग मथुरा से लखनऊ जा रहे थे. रास्ते में कहीं पर सभी ने खाना खाया. इसी दौरान बस के चालक ने शराब भी पी ली थी. बस एक्सप्रेसवे पर एक्सल टूटने के कारण खड़े ट्रॉले में टकरा गई. घटना में कुल पांच लोगों की मृत्यु हुई है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.















Leave a Reply