देव दीपावली में जगमगायी समूची काशी: देश-विदेश से 15 लाख टूरिस्ट आये, नमो घाट का लोकार्पण

Spread the love

वाराणसी में देव दीपावली मनाई जा रही है. मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, CM योगी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उप राष्ट्रपति ने नमो घाट का भी लोकार्पण किया.

.उप राष्ट्रपति ने योगी से पूछा, क्या नमो घाट दुनिया का सबसे बड़ा घाट है? योगी ने कहा- दुनिया में और कहीं घाट है ही नहीं. जवाब सुनकर धनखड़ हंसने लगे. आरती स्थल दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर टूरिस्ट की भीड़ है. इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान काशी के घाटों पर हैं। शाम 7 बजे महाआरती होगी. अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे हैं. सिडनी से आई लारा ने कहा, ‘मैं भारत आती रहती हूं. मगर देव दीपावली पर काशी पहली बार आई हूं, दीयों की रोशनी मुझे अच्छी लगती है.’ बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति भटनागर भी देव दीवाली मनाने आई हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं. मैं साक्षात देव दीपावली देख रही हूं. यहां का माहौल इतना सुंदर है, लगता है कि सभी एक रंग में रंगे हुए हैं. भगवान शिव का मैं धन्यवाद करती हूं।

गंगा में चलने वाले बजड़ों और नावों को सजाया गया. पिछले साल से 5 लाख ज्यादा दीये जलेंगे इस बार प्रशासन ने घाटों पर 17 लाख और पूरे काशी में 25 लाख दीये जलाने का टारगेट रखा है. संत रविदास घाट से लेकर आदिकेशव घाट तक और वरुणा नदी के तट से लेकर मठों-मंदिरों तक कुल 25 लाख दीपक जगमगाएंगे. 2023 में पूरे काशी में 18 लाख दीये जलाए गए थे. प्रशासन ने 12 लाख दीयों का टारगेट सेट किया. इसको पूरा करने के लिए 84 घाटों पर 15 लाख दीये सजाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *