यूपी उपचुनाव के लिए नौ विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है. ठीक शाम पांच बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए. केंद्र के अंदर मौजूद लोग ही सिर्फ वोट डाल सेंकेगे सीसामऊ में 49.03 प्रतिशत, खैर में 46.55, गाजियाबाद में 33.30%, मझवां में 50.41%, मीरापुर में 57.02%, फूलपुर में 43.43%. कुंदरकी में 57.32%, करहल में 53.9% और कटेहरी में 56.69 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया.

मालूम हो कि यूपी की उपचुनाव वाली 9 विधानसभा सीटों पर आज सबेरे मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला. 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं जबकि, 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं. सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की थीं.
उपचुनावों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, कुंदरकी में अब तक सबसे ज्यादा 57.32% मतदान हुआ है. इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा: मीरापुर में 57.02%, गाजीयाबाद में 33.30%, खैर 46.55%, करहल 53.92%, सीसामाऊ 49.03%, फूलपुर 43.43%, कटेहरी 56.69%, मझवां 50.41%
कानपुर के सीसामऊ विधानसभा के वीडियो पर पुलिस का संज्ञान,सीसामऊ में दो पुलिस वाले सस्पेंड किए गए. मतदाता पहचान पत्र चेकिंग पर दो SI सस्पेंड..मुजफ्फरनगर में चुनाव आयोग का एक्शन, ECI की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 2 दारोगा निलंबित. वहीं एसएसपी मुरादाबाद ने शिकायत मिलने पर कुंदरकी में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को ड्यूटी से हटाया तीनो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के दिए निर्देश. मतदान स्थल पर मिली थी शिकायत.















Leave a Reply