कानपुर समेत UP के अधिकांश जिलों में मौसम ने ली अचानक करवट, 3 दिन रहेगी ऐसी ही स्थिति

Spread the love

यूपी में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया. सुबह कानपुर, आगरा, बरेली, लखनऊ और मेरठ में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे और कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा.मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरों से नमी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश के आसार है. सोमवार को अयोध्या एक बार फिर सबसे ठंडा शहर रहा. यहां का न्यूनतम तापमान आधा डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री पहुंच गया. बलिया में सबसे अधिक कोहरा छाया रहा, यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही.

बादलों से बढ़ेगा रात का तापमान वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि समुद्रों और हिमालय पर मौसमी हलचल हैं. इनके असर से कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल आ रहे हैं. बादलों के छाने से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में कमी आएगी.

लखनऊ में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश राजधानी लखनऊ में देर रात से मौसम बदल गया है. बूंदाबादी के साथ बादल छा गए। धुंध और कोहरे का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है.

बरेली में रातभर हुई बूंदाबांदी बरेली में रात भर हुई बूंदाबांदी के बाद सर्दी बढ़ गई. बादल छाए हुए हैं। बरेली में पिछले कुछ दिनों से राहत थी, लेकिन मंगलवार को बारिश की वजह से गलन बढ़ गई है. सोमवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और ठिठुरन बढ़ी। बरेली का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री है। और आसमान में धुंध छाई रहेगी.

आगरा में ताजमहल कोहरे में छिपा

आगरा में कोहरे में छिपा ताजमहल। आगरा में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी 50 मीटर रही. ताजमहल कोहरे में छिप गया। वाहन चालक सुबह लाइट जलाकर गुजर रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहेंगे.

प्रयागराज में न्यूनतम पारा 10 डिग्री

प्रयागराज में सुबह और शाम को अधिक ठंड पड़ रही है. सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया.

गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड

गाजियाबाद में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद सर्दी का असर बढ़ गया है. ठंडी हवाएं चलने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा. नमी आने से बढ़ा कोहरा हिमालयी क्षेत्र में बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी नमी आ रही है. बादल बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से धुंध और कोहरा छा गया है. मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आज विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक हो सकती है.

बादलों से बढ़ेगा रात का तापमान वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि समुद्रों और हिमालय पर मौसमी हलचल हैं. इनके असर से कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल आ रहे हैं. बादलों के छाने से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में कमी आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *