महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के सिंघनपुर बघारी गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. 21 वर्षीय चंद्रपाल और उसकी 20 वर्षीय पत्नी विमला ने यह कदम दादी सास के लगातार तानों से तंग आकर उठाया.
एक साल पहले विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े पर दादी सास द्वारा घर का काम ठीक से न करने और बहू के व्यवहार को लेकर लगातार टिप्पणियां की जा रही थीं. इसी बात को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने यह कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दंपति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रपाल को भर्ती कर लिया गया, जबकि विमला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर किया गया. वर्तमान में विमला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। चंद्रपाल के पिता गणेश प्रसाद ने बताया कि घर में मामूली विवाद के बाद दोनों ने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















Leave a Reply