UP के इटावा में सड़क पर बिखरे 500-500 रुपए के नोट को बटोरने की लूट मची गई। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड अर्बन बैंक के पास गुरुवार की दोपहर दो बजे सड़क पर नोट बटोरने वालों की भीड़ लग गई. दरअसल, तेज रफ्तार बाइक सवार की जेब से बीच सड़क पर गिरी नोटों की गड्डियों में हवा लगते ही 500-500 रुपए के नोट बिखर गये थे जिनको पीछे आने वालों ने बटोर लिया. नोट बटोरते हुए लोग सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुए हैं. पुलिस अब रुपए बटोरने वालों की तलाश जुट गई हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आजाद रोड पर एक युवक बाइक पर जा रहा था. तभी उसकी जैकेट की जेब से पांच सौ के नोट की गड्डी सड़क पर गिर गई। तेज रफ्तार बेखबर बाइक सवार युवक आगे चला गया. इस बीच गाड़ियां का आना जाना लगा रहा है। खुली गड्डी गिरने से हवा में उड़कर नोट चारों ओर बिखर गए. नोट देख लूट मच गई है. सड़क पर बिखरे नोट बाइक सवार के पीछे आने वालों ने बटोरना शुरू कर दिया. ये देखकर आसपास दुकानदारों ने भी नोट बटोरे. कुछ ही देर में लोग नोट बटोरकर निकल गए। लेकिन नोट बटोरते हुए लोग दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति की 500 रुपए के नोट की गड्डी सड़क पर गिर गयी थी. बाइक सवार को जानकारी नहीं पाई. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस अब बाइक सवार व नोट बटोरने वालों की तलाश में जुटी है.
















Leave a Reply