चंदौली में नंदन कानन एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से हड़कंप, बड़ा हादसा टला; ट्रेन के 2 हिस्सों में बंटी

Spread the love

UP के जनपद चंदौली के डीडीयू स्टेशन के करीब उस वक़्त हड़कंप मच गया जब आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन, दो भागों में बंट गयी. यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल था। ट्रेन का करीब आधा दर्जन कोच आगे बढ़ चुकी थी, जबकी बाकी कोच पीछे छूट गया. यात्रियों ने पूछताछ किया तो पता चला कि किसी कोच का कपलिंग टूट गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की गति धीमी थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

कोच का टूटा कपलिंग: जानकारी के अनुसार आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस, सोमवार की रात अपने निर्धारित समय पर डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची. देर रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन अभी स्टेशन से करीब 6-7 किमी दूर पहुंची थी कि स्लीपर कोच एस 4 का कपलिंग टूट गया.

कोच का कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन का करीब 6 कोच, इंजन के साथ आगे बढ़ गया. बाकी कोच पीछे रुका रहा. ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन मैनेजर ने इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने ट्रेन रोका। घटना की जानकारी कंट्रोल को दी गयी.

अधिकारियों में मची हड़कंप: ट्रेन के दो भागों में बंटने की सूचना पर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया. मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंची। ट्रेन को वापस पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। इसके बाद टूटे कपलिंग वाले कोच को काटकर अलग कर रात को करीब एक बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एस0 के0 सिंह ने बताया कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंटी थी. सभी फाल्ट दूर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *