शमी-वरुण-जडेजा ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा… फाइनल में एंट्री के लिए भारत को मिला 265 का टारगेट

Spread the love

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय टीम और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दुबई में जारी है. मैच में ऑस्ट्रेल‍िया के कप्तान स्टीव स्म‍िथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद भारतीय टीम के सामने 265 रनों का टारगेट सेट किया.

कंगारू टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली. जबकि एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए. ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 29 रन बना सके. एक समय कंगारू टीम बड़े स्कोर की ओर जाते दिख रही थी. मगर भारतीय गेंदबाजों ने नकेल कस दी.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी किफायदी साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक-एक विकेट अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *