भारत का स्कोर 150 रन के पार, विराट कोहली का अर्धशतक, श्रेयस अय्यर आउट

Spread the love

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं. विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 56 गेंद पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ अक्षर पटेल 4 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा. वह अर्धशतक लगाने से चूक गए. अय्यर को एडम जम्पा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने 62 गेंद पर 45 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने कंगारूओं को 49.3 ओवरों में 264 रनों पर समेट दिया. भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 265 रन बनाने होंगे. खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. उस मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकता है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए जबकि एलेक्स कैरी ने 61 रन का योगदान दिया. विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 39 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और वरूण चक्रवर्ती को दो-दो सफलता मिली.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

ऑस्ट्रेलिया: कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *