ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है. केन विलियमसन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था. फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी. फाइनल मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही. रचिन रवींद्र और विल यंग ने मिलकर 7.5 ओवरों में 57 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और फिर श्रेयस अय्यर ने छोड़ा. भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जिन्होंने विल यंग (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया.
















Leave a Reply