बिठूर के नारामऊ जीटी हाईवे पर बस और कार में भीषण टक्कर: दो महिलाओं की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के बिठूर के नारामऊ में जीटी हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंधना नारामऊ के पास हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया है. पुलिस ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत है, जबकि एक ड्राइवर हैलट में गंभीर है. वहीं, दो गंभीर घायल रामा अस्पताल मंधना में भर्ती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *