खाटू श्याम मंदिर में शर्मनाक लड़ाई, दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर बरसाईं लाठियां

Spread the love

सीकर की धार्मिक नगरी खाटू श्याम जी में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात लाठियों और मारपीट तक पहुंच गई. घटना श्याम कुंड के पास उस समय हुई जब मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु तेज बारिश से बचने के लिए एक दुकान में जा घुसे.

KhatuV.mp4

श्रद्धालुओं का कहना है कि बारिश के कारण वो कुछ समय के लिए दुकान में खड़े हुए थे, लेकिन दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बात मारपीट तक पहुंच गई. दुकानदारों ने डंडों से श्रद्धालुओं को पीटा, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए. महिलाओं के मंगलसूत्र, सोने की चैन और बालियां भी छीनी गईं.

श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच मारपीट

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस वारदात पर थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि यह एक तात्कालिक विवाद था, लेकिन श्रद्धालुओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

महिला श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई, कपड़े खींचे गए और डंडों से वार किया गया. एक महिला को सिर में टांके आए हैं. बच्चों ने भी दुकानदारों द्वारा डराने और मारने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *