जहरीले कोबरा सांप को गले में डालकर चला रहा था बाइक, डसने से हो गयी मौत

Spread the love

जहरीला कोबरा गले में डालकर बाइक चलाना एक सर्पमित्र के लिए घातक साबित हुआ. सांप के डंसने से सर्पमित्र की मौत हो गई. मृत्यु से पहले, जब वह सांप को गले में डालकर घूम रहा था, तब किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना गुना की है. दीपक महावर नामक सर्पमित्र ने हजारों जहरीले सांपों को रेस्क्यू किया था. जेपी कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत दीपक ने हाल ही में एक कोबरा पकड़ा था. उसने इस जहरीले सांप को कांच के बर्तन में बंद कर रखा था. 

दीपक इसे श्रावण मास की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहता था. लेकिन जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने गया, तो उसने कोबरा को माला की तरह गले में लटका लिया.

बताया जाता है कि दीपक को एंटीवेनम दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण एंटीवेनम प्रभावी नहीं हो सका. सर्पमित्र दीपक महावर की मृत्यु के बाद उनके दोनों बच्चे, रौनक (12) और चिराग (14), अनाथ हो गए. 

दीपक की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. जब दीपक गले में कोबरा लटकाकर घूम रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया था, जो उनकी जिंदगी का आखिरी वीडियो बन गया. यह वीडियो अब व्यापक रूप से वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *