एटा के 11 लोगों की खाटू श्याम से लौटते समय मौत, कंटेनर से भिड़ी पिकअप; 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा

Spread the love

UP के एटा के 11 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई. इनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन करके पिकअप से एटा लौट रहे थे. दौसा में कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी. पीछे बैठे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची. इसके बाद 9 घायलों को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया. इसके अलावा, 2 को दौसा हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है. हादसा बुधवार सुबह 3:30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ. पिकअप सवार एटा के कोतवाली देहात थाना के असरौली गांव के रहने वाले थे. 30-35 लोग मैक्स-पिकअप से खाटू श्याम गए थे.

हादसा स्थल पर जगह-जगह खून बिखर गया है. मौके पर घायल और मृतकों के जूते-चप्पल भी बिखरे हुए मिले.

पिकअप का पिछला हिस्सा चकनाचूर: टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया- एक्सीडेंट में धमाके जैसी आवाज आई थी. हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें दिख रहा है कि घटनास्थल पर जगह-जगह खून बिखरा है. घायल और मृतकों के जूते-चप्पल बिखरे पड़े हैं.

मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) है. अभी 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है. घायलों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) शामिल हैं. 4 घायलों की भी पहचान नहीं हुई है.

घायलों को दौसा जिला हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में एडमिट कराया गया है.

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है. घटना की जानकारी के बाद सुबह जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *