पश्चिमी UP का बड़ा गैंगस्टर सलमान त्यागी दिल्ली की जेल में चादर से लटका मिला, खुदकुशी की आशंका

Spread the love

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने दिल्ली के मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. सलमान का शव सेल में चादर से लटका मिला है. वह पश्चिमी यूपी का बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई तक के लिए काम कर चुका था. मकोका केस में बंद सलमान त्यागी पर लूट और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसकी लाश एक फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. सलमान त्यागी ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है, पुलिस इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *