पहाड़ों में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में जम्मबू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 60 लोगों की मौत हुई थी. उसको लेकर अभी बचावकार्य पूरा नहीं हुआ है कि कठुआ में भी 4 जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आ चुकी है. यहां पर भी बचावकार्य शुरू हो गया है.
कठुआ में 4 जगह फटा बादल: कठुआ जिले में कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. इनमें जोध घाटी, चंदरह भेड़ बलोरे, बगरा जंगलोते और दिलवान हटली लखनपुर शामिल हैं. इन घटनाओं में भारी तबाही देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक राजबाग के जोध गांव में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं.
कठुआ के घाटी और जंगलौट उलझे में बदल फटने से पूरे इलाके में पानू भर चुका है. पुलिस स्टेशन घाटी, कठुआ पठानकोट नेशनल हाइवे और आस पास के इलाके इससे प्रभावित हुए हैं.













Leave a Reply