यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग ग्राउंड और पहले फ्लोर पर कि गई. सुबह 5:30 बजे 3 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. एल्विश यादव सेकेंड फ्लोर पर रहता है, लेकिन घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. पुलिस मामले की जांच में जुटी. मिली जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक से पहुंचे थे और कई राउंड गोलियां चलाई हैं. गुरूग्राम के सेक्टर -56 की घटना.
कौन है एल्विश यादव? एल्विश यादव एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो यूट्यूब पर व्लॉग वीडियोज बनाते हैं. उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद जीत हासिल की. यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि वह बिग बॉस के इतिहास में वाइल्ड कार्ड एंट्री से जीतने वाले पहले प्रतियोगी बने. इसके बाद एल्विश ने रोडीज शो में बतौर लीडर हिस्सा लिया, जिसमें उनकी टीम के प्रतियोगी ने फाइनल में जीत हासिल की.
एल्विश यादव ने शो लाफ्टर शेफ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई, जहां उनकी जोड़ी करण कुंद्रा के साथ बनी. दोनों ने इस शो के विनर का खिताब जीता. लाफ्टर शेफ के ग्रैंड फिनाले में उनकी मां भी मौजूद थीं, जो उनके लिए गर्व का क्षण था.
विवादों में घिरे एल्विश यादव: हालांकि, एल्विश यादव विवादों में भी रहे हैं. एक बार उन्होंने एक फैन को थप्पड़ मारा और यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ भी उनका विवाद हुआ. इसके अलावा, उन्हें रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था. उन्होंने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है.













Leave a Reply