उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने आज 20 अगस्त 2025 को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पीएम मोदी उनके प्रस्तावक बने हैं. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, नितिन गडकरी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत NDA के कई बड़े नेता भी वहां मौजूद थे. बता दें कि विपक्ष ने अपनी ओर से बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है.
राधाकृष्णन का राजनैतिक सफर: राधाकृष्णन मूल रूप से तमिलनाडु के हैं. उनका जन्म 20 अक्टूबर साल 1957 को तिरुपर में हुआ था. साल 1974 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे, जिसके बाद वह भाजपा से जुड़े. राधाकृष्णन फरवरी साल 2023 से जुलाई साल 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं. साथ ही उन्होंने मार्च से जुलाई साल 2024 तक तेलंगाना और पुडुचेरी के राज्यपाल का पद भी संभाला. मौजूदा समय में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.
NDA ने बनाया उम्मीदवार: सीपी राधाकृष्णन कोयंबटूर से 2 बार लोकसभा सांसद चुने गए. साल 2004-2007 तक वह तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, यहां उन्होंने 19,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन किया था. अब NDA ने राधाकृष्णन पर भरोसा जताते हुए उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि 11 सांसदों वाली YSR कांग्रेस पार्टी ने भी NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को समर्थन दिया है.
सीपी राधाकृष्णन की संपत्ति: बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को राज्यसभा में 132 और लोकसभा में 293 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. वहीं NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को कम से कम 425 तक वोट मिलने की उम्मीद है. अगर NDA को YSR का समर्थन मिलता है तो इसका आंकड़ा 435 तक भी पहुंच सकता है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक सीपी राधाकृष्णन की कुल संपत्ति 67.11 करोड़ रुपये थी.













Leave a Reply