राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह पूर्णिया से शुरू हुई, जहां कांग्रेस नेता ने बुलेट चलाई. इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे. राहुल ने 2KM तक बाइक चलाई. इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक से सामने आ गया. राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने लोकसभा में नेता विपक्ष को किस किया. तब तक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए. उनके पीछे बॉडीगार्ड था. यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं.

पूर्णिया में राहुल-तेजस्वी के स्वागत में आदिवासी डांस: ढाबे पर चाय पी, शाम को दिल्ली जाएंगे राहुल पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी. करीब 30 मिनट तक वो ढाबे पर रुके. ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा. यहां से आज शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. कल सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा. 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी.













Leave a Reply