सितंबर में 5 राशियों पर दौलत लुटाएंगे ‘शुक्र’, ऐसे करें मां संतोषी और लक्ष्मी जी की पूजा

Spread the love

हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी का माना जाता है. लेकिन संतोषी माता की पूजा के लिए भी यह दिन बहुत उत्तम माना गया है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से धनधान्य की प्राप्ति होती है. जबकि संतोषी माता की पूजा से कई तरह के लाभ पाए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन इन देवियों की पूजन विधि क्या है और कौन से दान या उपाय करने से आपका जीवन संवर सकता है.

इधर धन-वैभव, यश के दाता शुक्र ग्रह सितंबर में महत्‍वपूर्ण गोचर कर रहे हैं. यह गोचर 5 राशि वालों को अपार धन और खुशियां देने वाला है. जानिए शुक्र ग्रह से किन राशि वालों की किस्‍मत चमकने वाली है.  ज्योतिष शास्‍त्र में शुक्र ग्रह की गिनती सबसे शुभ ग्रहों में की जाती है. क्‍योंकि शुक्र ग्रह धन-दौलत, विलासिता, प्रेम का कारक है. शुक्र ग्रह ही व्‍यक्ति को भौतिक सुख देता है. 3 सितंबर 2025 को शुक्र ग्रह गोचर करके अश्‍लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. 

शुक्रवार को कैसे करें लक्ष्मी पूजन: धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन बेहद उत्तम माना गया है. इस दिन वैभव लक्ष्मी व्रत रखने का भी विधान है. इस व्रत में भक्त एक समय ही भोजन ग्रहण करता है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने से जातक को जीवनभर धन की कमी नहीं होती है. सुबह और शाम दोनों प्रहर माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं. उन्हें फल, फूल और मिठाई अर्पित करें.

आप चाहें तो इस दिन घर में लक्ष्मी जी का श्रीयंत्र भी स्थापित कर सकते हैं. इसके बाद घर या आंगन में लगी तुलसी के सामने घी का दीपक भी अवश्य जलाएं. कहते हैं कि तुलसी के अंदर स्वयं मां लक्ष्मी वास कहती हैं. इसलिए इस दिन तुलसी पूजन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.

कैसे करें मां संतोषी की पूजा? मां संतोषी को खुशहाली प्रदान करने वाली देवी माना गया है. मान्यता है कि कोई भक्त यदि 16 शुक्रवार को मां संतोषी का व्रत करें तो उसकी सारी चिंताएं दूर हो सकती हैं. जीवन में सुख और शांति का वास होगा. रोग-बीमारियां घर के सदस्यों से कोसों दूर रहेंगी. इस व्रत में खट्टी चीजों का सेवन वर्जित है.

शुक्रवार को सफेद चीजों का करें दान

  1. इस दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. इसमें चावल, मिश्री, दूध, दही, चीनी और सफेद मिठाई शामिल हैं. इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  2. शुक्रवार को गुड़ या खीर का दान करने से भी घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में बांटना बहुत पुण्य का काम होता है.
  3. विवाहित महिलाओं को इस दिन सोलह श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है.
  4. इस दिन गाय को पालक खिलाना या पहली रोटी खिलाना भी बहुत शुभ माना गया है, क्योंकि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है.

इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को शुक्र का नक्षत्र गोचर धन कमाने के नए-नए मौके देगा. आपका पद-प्रभाव बढ़ेगा. नई जिम्‍मेदारियां मिलेंगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन पर्सनालिटी में अलग ही निखार लाएगा. जिससे लोग आपसे प्रभावित नजर आएंगे. जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. धन, सुख-समृद्धि बढ़ेगी. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष शुभ है. 

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को शुक्र का गोचर अचानक धन लाभ करवा सकता है. जो लोग नया घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे थे, उनका सपना पूरा होगा. नौकरी या बिजनेस में तरक्की मिलने के योग बनेंगे. 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा. आपको उन्‍नति मिलेगी. वर्कप्‍लेस पर सम्‍मान मिलेगा. कारोबार में तेजी रहेगी. यात्रा पर जा सकते हैं. धन लाभ होगा. 

मकर राशि: मकर राशि वालों को शुक्र का अश्‍लेषा नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में सकारात्‍मक फल देगा. आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, उनका व्‍यापार बढ़ेगा. बस जल्‍दबाजी में फैसले ना लें. आमदनी बढ़ने के भी योग हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *