रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद में जहां जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया. यह जुलूस फतेहपुर जनपद के लाला बाजार से निकल कर बाकरगंज,सैयदवाडा, पनी मोहल्ला आदि रास्ते से होता हुआ अपनी मंजिल में जाकर संपन्न हुआ. इस साल हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत के 1500वा साल पूरे होने की भी खुशी मनाई गई, जिसको लेकर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों में काफ़ी उत्साह और जोश देखा गया. जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और अपने प्रिय नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी में नारे लगाए.
बता दे कि जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने फल, पानी, बिस्किट, कोलड्रिंक आदि की सबील लगा कर लंगर बांटा. जुलूस में धार्मिक झांकियां को शामिल किया गया. नात ख्वानी पढ़ते हुए लोग आगे बढ़ रहे, और एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे. इस मौके पर मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की गई.
ईदगाह इमाम मौलाना हबीबुल इस्लाम ने बताया कि ईद मिलादुन नबी पर विभिन्न शहरों में जुलूस निकाले जाते हैं और मुसलमान अपने आख़िरी नबी हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी में जश्न मनाते हैं. इन जुलूसों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए है. उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस शांति और अमन के साथ निकाले जिससे और लोगों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ न पहुंचे.
ईदगाह इमाम ने शांति पूर्वक तरीके से जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है.
















Leave a Reply