मुंबई को अनंत चतुर्दशी के मौके पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना का रहने वाला है. वह पिछले पांच साल से नोएडा में रह कर ज्योतिष और वास्तु का काम करता था. आरोपी को नॉएडा के सेक्टर 79 की सोसाइटी से पकड़ा गया बाद में उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया.
दरअसल, मुंबई पुलिस को गुरुवार देर रात वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला. इसमें दावा किया गया है कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में आ चुके हैं. आतंकी 400 किलो RDX 34 गाड़ियों में लगाकर बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है.
धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने हाईअलर्ट घोषित कर दिया. क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया. मुंबई जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से संपर्क किया. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर और स्वाट को जिम्मेदारी सौंपी. टीम ने करीब 5 घंटे के अंदर ही आरोपी अश्विनी को पकड़ लिया.















Leave a Reply