टैरिफ मामले में ट्रंप का यू-टर्न, PM मोदी ने भी दिया जवाब; बोले- ट्रंप का तहे दिल से स्वागत

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने टैरिफ वॉर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर जवाब दिया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भावनाओं और हमारी संबंधों की सकारात्मकता की गहराई से सराहना करता हूं. मैं पूरी तरह से उसका समर्थन करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और भविष्योन्मुखी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.’

वहीं इसके पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने टैरिफ वॉर के बाद भारत को लगातार चीन और रूस के समर्थन में जाते देख पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी जी से मेरी दोस्ती हमेशा रहेगी क्यों कि मोदी जी एक महान प्रधानमंत्री हैं.  ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं. 

‘कभी-कभार कुछ पल ऐसे आते हैं, जब…’ इसके पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा. वह एक शानदार प्रधानमंत्री हैं. भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही खास रिश्ता है. चिंता की कोई बात नहीं है. कभी-कभार ऐसे पल आते रहते हैं. आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच मुश्किल संबंधों का दौर चल रहा है. बीते दो दशकों में ये शायद पहला ऐसा मौका रहा होगा जब दोनों देशों के बीच इतना तनाव रहा हो. ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मना किया था लेकिन भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा और फिर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का व्यापारिक टैरिफ लगा दिया. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *