दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुद्देर इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की तरफ पहुंचीं तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसका जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी ढेर कर दिया है. माना जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं.
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया,’विशिष्ट खुफिया जानकारी की बुनियाद पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.’ अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई जवानों ने 1 आतंकी को ढेर कर दिया है. हालांकि इस दौरान सेना का JCO भी जख्मी हो गया, जिन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया.
अतिरिक्त जवानों को किया गया तैनात आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए घने जंगल में अतिरिक्त बल तैनात किए जाने के साथ, ऑपरेशन अभी भी जारी है. सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाकों की भी घेराबंदी कर दी है. माना जा रहा है कि इस समय इलाके में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं, जिनमें से एक मारा गया है और दो और छिपे हो सकते हैं.
घुसपैठिया भी गिरफ्तार इससे पहले जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था. घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान के रूप में हुई है. रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठिए को देखा. जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती देने के बाद कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उसे सीमा बाड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद हुए













Leave a Reply