Video बेंगलुरु में चलती कार के सनरूफ के बाहर आ गया बच्चा, कांप गयी रूह;फिर…;

Spread the love

सड़क पर जाती महंगी कारों से सिर को बाहर निकाले बच्चों के खुशहाल देखना अच्छा तो लगता है, लेकिन ये खतरनाक भी हो सकता है. इसका ताजा सबूत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिला है. यहां सनरूफ से सिर बाहर निकालकर सफर का मजा ले रहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल, उसका इलाज जारी है.

https://twitter.com/divya_gandotra/status/1964652017915142410?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1964652017915142410%7Ctwgr%5Eaad42459977bda183c8e7231103b22ec893e7d5b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fthe-child-was-standing-with-his-head-out-of-the-sunroof-then-watch-video-201757330027817.html

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार दोपहर 1 बजे के आसपास विद्यारन्यापुरा की है. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है लाल टीशर्ट पहने हुए एक बच्चा लाल कार में सवार है और वह सनरूफ के जरिए बाहर देख रहा है. इस दौरान रास्ते में बड़ा लोहे का गेट आता है और इससे पहले कि वह संभल पाता, उसका सिर टकरा जाता है.

खबर है कि घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. खास बात है कि पुलिस ने कार चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी पैरेंट्स की लापरवाही और कार चलाने के तरीके की आलोचना कर रहे हैं.

खास बात है कि बेंगलुरु सिटी ट्रैफिक पुलिस ने कार में बच्चों के सनरूफ इस्तेमाल करने को लेकर भी पहले चेतावनी जारी की है. इसे ना सिर्फ सुरक्षा के लिए खतरा, बल्कि जोखिम भरा और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए ध्यान भटकाने वाला बताया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *