9-9-9 का चमत्कारी संयोग, चमेली के तेल और सिंदूर का टोटका कर मंगल दोष से पाएं मुक्ति!

Spread the love

9-9-9 के चमत्कारी और अद्भुत संयोग आज हुआ है. आज मंगल दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं साथ ही हनुमान जी को भी प्रसन्न किया जा सकता है. आइए इस बारे में जानें.

आज 9 सितंबर 2025 के दिन 9-9-9 का महासंयोग हुआ है. वहीं आज का दिन भी मंगलवार है जिससे दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है. हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़े इस दिन के बारे में आइए विस्तार से जानें और जानें कि इस दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

2+0+2+5= 9: साल 2025 में 9 सितंबर की तारीख को अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. हला ये कि 9 तारीख है जो मंगल ग्रह का नंबर है. दूसरा ये कि सितंबर साल का 9वां माह है और तीसरा ये कि साल 2025 का जोड़ यानी 2+0+2+5= 9 है. इस तरह 9 9 9 का संयोग हो रहा है. 

9 सितंबर 2025: 9 सितंबर 2025 के दिन की एक विशेष बात ये भी है कि इस दिन मंगलवार है जोकि हनुमान जी का दिन है और मंगल ग्रह के स्वामी हनुमान जी है. इस तरह 9 सितंबर 2025 एक अद्भुत और चमत्कारी होने वाली है.

999 के अद्भुत संयोग: इस दिन बनने वाले मंगलवार और 999 के अद्भुत संयोग पर भक्त कुछ विशेष टोटके कर हनुमान जी की कृपा तो पा सकते हैं और मंगल दोष से मुक्ति के कुछ उपाय कर सकते हैं. 

आश्विन कृष्ण द्वितीया तिथि: इस दिन आश्विन कृष्ण  द्वितीया तिथि हैं और गण्ड योग बना रहा है. ऐसे में इस दिन किसी काम को मन से कोई साधक ठान लें तो उसको उस काम में सफलता मिल सकती है.

मंगल दोष: 9 सितंबर 2025 को मंगल दोष को दूर करने के लिए एक टोटका कर सकते हैं. इस दिन हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं और सिंदूर अर्पित करें. इसके साथ ही मन ही मन एक मंत्र का जाप करें- “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः”. 

बाधाएं काम को बिगाड़ रही हैं: मंगल दोष के कारण लगातार बाधाएं काम को बिगाड़ रही हैं तो शाम के समय हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. काम में आ रही बाधाओं का अंत हो जाएगा. मंगल दोष भी दूर होगा. इस दिन अगर लाल मसूर की दाल का दान करें तो लाभ ही लाभ होगा. जल्द विवाह होगा और एकाग्रता आएगी.

आज का पंचाग

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:15 AM
सूर्यास्त- 6:32 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 09 7:40 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 10 8:34 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल- 02:07 PM – 03:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:39 AM – 05:27 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- सितंबर 09 06:15 AM- सितंबर 09 06:07 PM

अशुभ काल

राहू- 3:28 PM – 5:00 PM
यम गण्ड- 9:19 AM – 10:51 AM
कुलिक- 12:24 PM – 1:56 PM
दुर्मुहूर्त- 08:42 AM – 09:32 AM, 11:14 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम्- 04:52 AM – 06:20 AM, 05:05 AM – 06:33 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *