शुक्र ग्रह की गिनती बेहद शुभ ग्रहों में होती है क्योंकि वे धन-वैभव, विलासिता के दाता हैं. शुक्र ग्रह ही जीवन में प्रेम-रोमांस देते हैं. 15 सितंबर को शुक्र गोचर कर रहे हैं और यह राशि गोचर कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा.
शुक्र ग्रह धन-संपदा, विलासिता के कारक ग्रह हैं. साथ ही प्यार, सौंदर्य और आकर्षण देते हैं. सितंबर में शुक्र ग्रह का एक महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है. शुक्र गोचर करके सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं.
24 दिन करेंगे ऐश: शुक्र 15 सितंबर को गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक सिंह में रहेंगे. यह समय सभी 12 राशियों के लिए खास रहेगा. जिसमें 4 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र धन वर्षा कर सकते हैं.
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा. जीवन में भौतिक सुख बढ़ेंगे. धन-संपत्ति बढ़ेगी. आर्थिक मजबूती मिलेगी. जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी. लंबे समय के बाद आप राहत महसूस करेंगे.
सिंह राशि: सिंह राशि में ही शुक्र गोचर कर रहे हैं और उस समय सिंह राशि के स्वामी सूर्य भी स्वराशि में विराजमान रहेंगे. जिससे सिंह राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा जो इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता दे सकता है. विशेष तौर पर कारोबारी जातकों को के लिए समय खासा लाभकारी है.
तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहते हैं. शुक्र का यह गोचर तुला राशि वालों को भाग्य का साथ दिलाएगा. अचानक कहीं से पैसा मिलेगा, जो आपका बैंक बैलेंस बढ़ाएगा. रुके हुए काम बनेंगे.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को शुक्र का गोचर धन-दौलत दिलाएगा. नए स्त्रोतों से पैसा मिलेगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में खुशहाली रहेगी.
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:16 am
सूर्यास्त- 6:29 pm
चन्द्रोदय- सितंबर 12 9:48 pm
चन्द्रास्त- सितंबर 13 11:54 am
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 am– 12:47 pm
अमृत काल- 07:02 am – 08:30 am
ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 am – 05:28 am
शुभ योग त्रिपुष्कर योग- सितंबर 13 07:23 am- सितंबर 13 10:11 am
अशुभ काल
राहू- 10:51 am – 12:23 pm
यम गण्ड- 3:26 pm – 4:58 pm
कुलिक- 7:48 am – 9:19 am
दुर्मुहूर्त- 08:43 am – 09:32 am, 12:47 pm– 01:36 pm
वर्ज्यम्- 11:04 pm – 12:33 am
















Leave a Reply