सूर्य ग्रहण पर कल सूर्य-शनि का समसप्‍तक योग, करेगा 5 राशियों का भाग्‍योदय; मिलेगा राजसी वैभव

Spread the love

 साल 2025 के आखिरी सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और शनि मिलकर ऐसा योग बना रहे हैं जो कई लोगों की किस्‍मत पलट सकता है. सूर्य-शनि समसप्‍तक योग बना रहे हैं, जो 5 राशियों को खूब लाभ दे सकता है. 

21 सितंबर को लग रहे सूर्य ग्रहण से पहले 17 सितंबर को सूर्य गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश कर गए हैं. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कन्‍या राशि में ही लगने जा रहा है. वहीं शनि इस समय मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं.

शनि सूर्य का समसप्‍तक योग: शनि मीन राशि में हैं और सूर्य कन्‍या राशि में इस तरह सूर्य और शनि एक-दूसरे से सातवें भाव पर स्थित हैं. जिससे समसप्‍तक योग बन रहा है. ज्‍योतिष में इस योग को शुभ माना गया है और करियर में सफलता व धन देने वाला माना गया है. जानिए सूर्य ग्रहण के दिन समसप्‍तक योग किन 5 राशि वालों को लाभ देने वाला है. 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ फल देगा. आय के नए-नए स्‍त्रोत बनेंगे. नौकरी करने वालों के करियर में सकारात्‍मक बदलाव आएंगे. प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के योग हैं. सैलरी बढ़ सकती है. कोई महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग आकस्मिक धन लाभ करवा सकता है. आपकी वाणी की कुशलता लाभ देगी. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कारोबारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं. वहीं नौकरी करने वालों के साथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है. 

तुला राशि: तुला राशि के जातकों की इस दौरान कोई महत्‍वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है या कोई प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू हो सकता है. यात्रा के योग हैं. जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने के योग हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. नए संपर्क बनेंगे. विवाह तय हो सकता है. 

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए समसप्तक योग करियर में तरक्‍की देने वाला है. आपको अपने बेहतरीन काम के लिए सम्‍मानित भी किया जा सकता है. कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा. संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है. प‍ारिवारिक जीवन सुखी रहेगा. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए भी समसप्तक योग इनकम में बढ़ोतरी करेगा. कारोबार में जमकर कमाई होगी. आप पैसा कमाने के साथ बचाने में भी सफल रहेंगे. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *