पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के मिरिक में जमीन खिसकने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें 2 शहरों और टूरिस्ट जगहों, मिरिक और कुर्सेओंग को जोड़ने वाला दुदिया आयरन ब्रिज भी गिर गया है. कुर्सेओंग के पास नेशनल हाईवे 110 पर हुसैन खोला नाम की जगह पर भी तेज बारिश के कारण जमीन खिसकने की खबर है. मौसम विभाग की चेतावनी है कि रविवार(आज)सुबह तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी. इस वजह से पूरे इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
IMD ने जारी किया बुलेटिन: मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग के पास वाले जिले अलीपुरद्वार में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होती रहेगी. एक और बुलेटिन में IMD ने कहा कि, इन जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
और कहां पड़ सकती है मौसम की मार? निम्न दबाव का क्षेत्र(कम दबाव वाला इलाका)अभी पश्चिम झारखंड और उसके आश-पास के इलाकों जैसे दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, यह इलाका उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बिहार की तरफ बढ़ेगा और शनिवार शाम तक धीरे-धीरे कमजोर होकर सिर्फ एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा.
दक्षिण बंगाल में बारिश का हाल: दक्षिण बंगाल अधिकतर हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. वहीं मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया जिलों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में(शनिवार सुबह 8:30 तक) West Bengal के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हई है. बांकुरा में सबसे ज्यादा 65.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.














Leave a Reply