कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की ऑयल सीड्स कंपनी में 4 मजदूरों की मौत से सनसनी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइट नंबर-2 स्थित एक आयल सीड्स कंपनी परिसर के कमरे में सो रहे चार मजदूरों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर ज्वाइंट सीपी समेत पनकी फोर्स मौके पर पहुंचा. बंद कमरे में जल रही अंगूठी के धुएं से मजदूरों के दम घुटने की बात सामने आई है. पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है.

पनकी इंडस्ट्रियल साइट नंबर दो के डी 58 में ऑयल सीड्स कंपनी है. इस कंपनी में तौकलपुर, पोस्ट मुसहरी थाना तरकुलवा जिला देवरिया निवासी 32 वर्षीय अमित वर्मा, 22 वर्षीय संजू सिंह, 23 वर्षीय राहुल सिंह, 28 वर्षीय दौड़ अंसारी नौकरी करते थे. चारों लोग बुधवार रात खाना खाकर फैक्ट्री परिसर में बने एक कमरे में सो गए थे.

सुबह देर तक ना उठने पर फैक्ट्री स्टाफ जब उन्हें उठाने पहुंचा. तो चारों के शव कमरे में पड़े थे. एक कमरे में चार मजदूरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में बंद कमरे में जल रही अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *