पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के घूस लेते 2 वीडियो सामने आए हैं. पहले वीडियो में वह खुद पैसे लेते दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में एक आदमी नोट को कागजों में लपेट रहा है, तो अधिकारी मना कर देते हैं.
इसके बाद अपने चपरासी की तरफ इशारा करते है. फिर वो आदमी चपरासी को पैसे दे देता है. ये दोनों वीडियो उनके ऑफिस के ही है. वीडियो सामने आने के बाद जांच बैठा दी गई है. CDO ने कहा- मामला गंभीर है. वीडियो के आधार पर इसकी जांच कराई जाएगी. वहीं पैसा देने वाले युवक ने वीडियो जारी करके पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से 25 हजार रुपए उधार लेने की बात कही है.
कानपुर में बीरपाल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पर शिक्षण संस्थानों को लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है. उनके रिश्वत लेने के दो वीडियो सामने आए है. पहले वीडियो में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल कुर्सी पर बैठे हुए हैं. वह मोबाइल पर कुछ काम कर रहे हैं. इसी बीच धारीदार चेक की शर्ट पहने हुए एक बुजुर्ग आता है और उनको कुछ नोट देता है. नोटों को लेकर वह रख लेते हैं. इसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत होती है.
वीडियो में एक आदमी नोटों को कागज में लपेटता दिख रहा है. दूसरा वीडियो दूसरे वीडियो में वह कार्यालय में बैठकर रजिस्टर में कुछ काम कर रहे हैं. इसी बीच एक व्यक्ति आकर मेज पर कागज में कुछ नोटों को लपेटता है. तभी आवाज आती है कि यहां कैमरे है. व्यक्ति नोटों को कागज में लपेटकर देता है.
अधिकारी बोले- जो बोला है वह कराओ लिपटे नोटों को देखकर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पूछते हैं:
अधिकारी : कितने है?
घूस देने वाला : 20 हैं.
अधिकारी : जो कहा है वह करो।
घूस देने वाला : सर 5 हम फिर करा देंगे.
अधिकारी : पूरे कराओ.
घूस देने वाला : हम कल भिजवा देंगे. मास्टर साहब आएंगे.
अधिकारी : बुलाओ.
घूस देने वाला उत्तम नाम के व्यक्ति को आवाज लगाता हुआ बाहर जाता है. तभी चपरासी अंदर आता है.
मामले में सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया- मामला संज्ञान में आया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। जांच कराई जा रही है.
















Leave a Reply