कानपुर में सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार (30) की इमलीपुर में शादी समारोह के दौरान खुले पड़े तारों कारण टेंट में उतरे करंट में चिपककर मौत हो गई. इससे समारोह में अफरातफरी मच गई. युवक के पिता विजय बहादुर ने बताया कि बेटा टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था. उसकी पत्नी आरती और दो बच्चे हैं। पिता ने बताया कि प्रदीप पड़ोस के इमलीपुर गांव में शनिवार को राकेश की बेटी की शादी में शामिल होने गया था.
यहां बिजली के खुले तारों की वजह से लोहे के टेंट में करंट उतर आया. इस दौरान उसने पाइप छुआ, तो वह बुरी तरह झुलस गया. ग्रामीणाें ने नाजुक हालत में हैलट अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया. सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अगर परिजनों तहरीर देते हैं, तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
















Leave a Reply