पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के जाजमऊ में शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग लग गई. जिस पर टेनरी कर्मी जान बचाकर बाहर भागे. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की एक गाड़ी ने आग को बुझाया.
जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी शोएब अहसन की गल्ला गोदाम चौराहे के पास अलीग टेनरी है. टेनरी के मैनेजर अहसार अंसारी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक स्प्रे डिपार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे डिपार्ट में रखे 4 स्प्रे बूथ जलकर खराब हो गए. साथ ही दो चमड़े की लाट और तीन चिमनी जलने लगी. आग लगी देख मजदूरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें बढ़ने पर मजदूर शोर मचाकर बाहर भागे वहीं टेनरी में आग लगने से इलाके में भी हड़कंप मच गया.
लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग लगी थी. आग को बुझा दिया गया है. किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हैै.
















Leave a Reply