पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में सामने आए लव जिहाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी आमिर जैदी की घाटमपुर कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पैदल परेड कराई. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. परेड के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और कहता रहा- “साहब गलती हो गई, अब दूसरी लड़की को नहीं देखूंगा.” बताया गया कि आरोपी युवक पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप है. पीड़िता की शादी तय होने पर आरोपी ने उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भी भड़काने की कोशिश की थी, जिससे उसका रिश्ता टूट गया था.
घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला तो आरोपी पर गुंडा एक्ट, जिला बदर, उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य मुकदमे दर्ज है. पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है. इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायाल में पेशकर जेल भेजा गया है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
सपा का कद्दावर नेता रह चुका आरोपी: लव जिहाद का मुख्य आरोपी आमिर जैदी समाजवादी पार्टी का कद्दावर नेता रह चुका है वहीं घाटमपुर में अल्प संख्यक मोर्चा से अध्यक्ष था, लेकिन लगभग चार वर्ष पहले उसकी निष्क्रियता के चलते उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. बीते दिनो विधायक इरफान सोलंकी की जमानत पर वह कानपुर गया था, उनके साथ फोटो खिंचवाई थी, उन्हें सोशल मीडिया पर डालकर घाटमपुर में रौब गांठता था. समाजवादी पार्टी के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ल ने बताया कि आमिर जैदी उनकी पार्टी में किसी भी पद पर नहीं है.
जाने क्या है, पूरा मामला: घाटमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी, तभी गांव निवासी आमिर जैदी पुत्र हैदर अली ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया. इसके बाद आरोपी ने उसके निजी वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा. बदनामी के डर से वह काफी समय तक चुप रही। युवती की फरवरी माह में अपनी ही जाति के युवक से शादी तय होने के बाद आरोपी अपने साथी शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर उस पर दबाव बनाने लगा.
पीड़िता का आरोप है, कि आरोपी जबरन हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने का प्रयास कर रहा है. साथ ही उसकी निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने और हिंदू समाज में अश्लील चिट्ठियां बांटने की धमकी भी दी जा रही है. जब धमकी नहीं मानी तो मेरी होने वाली ससुराल जाकर आमिर जैदी, राजा उर्फ अख्तर अंसारी द्वारा ससुराल पक्ष को मोहल्ले में मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए अश्लील चिड्डी बांटी दी. इसके बाद मेरे होने वाले पति को मिलने बुलाया और कहा कि तुम्हारी जान भी जा सकती है, जिससे ससुराल वाले भी डरे हुए हैं. पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी आमिर जैदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
















Leave a Reply